चेहरा साफ़ करने के लिए उसे धोना ही काफी नहीं है बल्कि गहराई से सफ़ाई भी ज़रूरी है। इस तरह सफ़ाई न होने के कारण त्वचा पर मुंहासे, ब्लैक हैड्स होने के साथ ही त्वचा बेजान और रूखी भी नज़र आती है। त्वचा को दाग़-धब्बे रहित व चमकदार बनाए रखने के लिए घरेलू क्लींज़र अच्छा ज़रिया हैं। ये त्वचा को साफ़ करने के साथ ही निखरा और मुलायम बनाते हैं।
कैसे घर पर बनाएं क्लींजर।
मुंहासे और ब्लैक हैड्स दूर करता है क्लींजर
काबुली चना पाउडर और हल्दी
काबुली चना पाउडर और बेसन को ख़ासतौर से त्वचा की सफ़ाई के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। इनमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की रंगत को निखारने के साथ ही टैनिंग, मुंहासों और दाग़-धब्बों को भी दूर करते हैं।
ऐसे करें इस्तेमाल :
दो बड़े चम्मच काबुली चना पाउडर(या बेसन), 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। पेस्ट अधिक गाढ़ा न रखें, वरना चेहरे पर लगाने पर चिपकेगा नहीं। पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10-20 सेकंड के लिए छोड़ दें। फिर हल्केहाथों से मसाज करें। इससे चेहरा साफ़ और निखरा नज़र आएगा
दूध है प्राकृतिक क्लींज़र
ऐसे करें इस्तेमाल :
5 बड़े चम्मच ठंडे दूध में चुटकीभर नमक मिलाएं। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं। लगभग 1 से 2 मिनट बाद हल्के हाथों को चेहरे पर गोलाई में घुमाते हुए मसाज करें और पानी से धो लें। शहद से बनी रहेगी नमी
शहद एक प्राकृतिक फेस क्लींज़र है। ये त्वचा से धूल-मिट्टी को गहराई से निकालता है। संवेदनशील त्वचा के लिए ये काफी फायदेमंद है। ये त्वचा में नमी बनाए रखता है। 

